Tuesday, October 23, 2012

दीव़ारों से मिलकर रोना

शब्द : कैसर उल् ज़फरी 
स्वर /संगीत :पंकज  उदास
ताल :दादरा 
राग़ :यमन कल्याण 

दीव़ारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है
हम भी पागल हो जाएंगे ऐसा लगता है

दुनियाँ भर की यादें हमसे मिलने आती है
शाम ढले इस शुन्य घरमें मेला लगता है

कितने दिनोंके प्यासे होंगे यारों सोचो तो
शबनमका कतरा भी जिनको दरियाँ लगता है

किसको कैसर पत्थर मारुं कौन पराया है
सीस महल में हर इक चहेरा अपना लगता है



Friday, October 19, 2012

गुन्चा कोइ मेरे नाम कर दिया


शब्द :रकी खन्ना 
गाएक  :मोहित चौहान 


गुन्चा कोइ  मेरे नाम कर दिया

साकी ने फिर से मेरा जाम भर दिया


तुम जैसा कोइ नहीं इस् जहान मे

सुबह को तेरी जुल्फ ने शाम कर दिया


मेह्फिल मे  बार बार  ईधर देखा किये

आन्खों के जजीरोँ को मेरे नाम कर दिया


होश बे-खबर से हुये उन्के ब-गैर

वोह जो हम्से कहे  ना सके दिल ने कहे दिया  

रंजिश् ही सही दिल दूखाने के लिये आ

शब्द : फ़राज् अहमद
गाएक : मेहदी हसन 


रंजिश ही सही, दिल ही दुखाने के लिए आ
आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ 

पहले से मरासिम न सही, फिर भी कभी तो
रस्म-ओ-रह-ए-दुनिया ही निभाने के लिए आ

किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम
तू मुझ से खफा है, तो ज़माने के लिए आ

अब तक दिल-ए-खुशफ़हम को तुझ से हैं उम्मीदें
यह आखिरी शमाएं भी बुझाने के लिए आ